भक्ति में लीन हुआ दोकड़ा : आराधना संगीत ग्रुप की भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, आज नीलाद्री बीजे पर श्री मंदिर में होगा महाप्रभु का प्रवेश, दोकड़ा के जगन्नाथ मंदिर में भक्ति संध्या का दिव्य आयोजन, आज नीलाद्री बीजे के साथ रथ यात्रा का होगा समापन.

श्री जगन्नाथ महाप्रभु की बाहुड़ा यात्रा के उपरांत अब महाप्रभु के श्री मंदिर लौटने का शुभ अवसर आ गया है। आज नीलाद्री बीजे के पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा जी पुनः श्री मंदिर में प्रवेश करेंगे। इस विशेष दिन की पूर्व संध्या पर श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर दोकड़ा में भक्ति संगीत का दिव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में आराधना संगीत म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। इन भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। संगीतमय वातावरण में पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते और ताली बजाते रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांसाबेल से आए प्रसिद्ध भजन गायक श्री सुदाम पंडा के साथ-साथ धनवंत यादव, ब्रजकिशोर बारीक, प्रदीप नायक, ध्यानु चौहान, विजय प्रधान, कमिल, अश्विन, सचिन यादव, एवं राजकुमार वर्मा जैसे कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्री जगन्नाथ मंदिर समिति दोकड़ा द्वारा लगातार श्रद्धालुओं को एक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया जा रहा है।

Uncategorized