जशपुर में झमाझम बारिश का रिकॉर्ड! एक जून से अब तक 4101 मिमी वर्षा, औसत से दोगुनी बारिश ने चौंकाया!

जशपुर में झमाझम बारिश का रिकॉर्ड! एक जून से अब तक 4101 मिमी वर्षा, औसत से दोगुनी बारिश ने चौंकाया!

जशपुर, 07 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 4101.06 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 07 जुलाई तक की स्थिति में 2514.0 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 163.0 मिमी वर्षा हुई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 443.9 मिमी, मनोरा में 548.1 मिमी, कुनकुरी में 578.5 मिमी, दुलदुला में 265.4 मिमी, फरसाबहार में 352.1 मिमी, बगीचा में 420.4 मिमी, कांसाबेल में 407.2 मिमी, पत्थलगांव में 337.6 मिमी, सन्ना में 478.7 मिमी एवं बागबहार में 269.7 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा कुनकुरी में दर्ज की गई है।

Jashpur