उप मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा – खूब पढ़ो और राज्य का नाम रोशन करो, ईरकभट्टी शाला में दिया बड़ा संदेश, ईरकभट्टी स्कूल पहुंचते ही बच्चों के चेहरे खिले, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा – तुम ही छत्तीसगढ़ का उज्ज्वल भविष्य हो.

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह, जेल, पंचायत, ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री विजय शर्मा एवं संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिले के ‘नियद नेल्लानार योजना’ अंतर्गत संचालित ग्रामों का दौरा किया।

उन्होंने ओरछा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कच्चापाल के आश्रित ग्राम ईरकभट्टी पहुंच कर प्राथमिक शाला निरीक्षण किया। मंत्रियों ने स्कूल के बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका परिचय पूछते हुए उत्साहवर्धन किया। बच्चों से खुश होकर मंत्रियों ने कहा कि खूब पढ़ें और अपने क्षेत्र के साथ-साथ राज्य का नाम भी रोशन करें।

Chhattisgarh