जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’ फिर हुआ सफल : गौ तस्करी पर कसा शिकंजा, जशपुर पुलिस ने जंगल में दबिश देकर गौ तस्करों के चंगुल से बरामद किए पाँच गौवंश, आरोपी फरार, पतासाजी जारी।

जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’ फिर हुआ सफल : गौ तस्करी पर कसा शिकंजा, जशपुर पुलिस ने जंगल में दबिश देकर गौ तस्करों के चंगुल से बरामद किए पाँच गौवंश, आरोपी फरार, पतासाजी जारी।

गौ तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में सतत् रूप से निरंतर जारी है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 24 जून 2025 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पैकु, सराईटोली से पाँच नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराने में सफलता मिली है।

दिनांक 24 जून 2025 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति गौ वंशों को पैकू, सराईटोली के रास्ते झारखंड की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को अवगत कराते हुए, उनके दिशा निर्देश पर  थाना सिटी कोतवाली पुलिस जशपुर के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पैकू सरडीह के बीच एक नाला के पास जाकर देखा तो पाया कि कुछ व्यक्ति पांच नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए हांक कर ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु घेराबंदी की गई, पुलिस को देखकर आरोपी तस्कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए। पुलिस के द्वारा आरोपी तस्करों को चिन्हित कर लिया गया है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस के द्वारा मौके से सभी पांच नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है व साथ ही पशु चिकित्सक से गौ वंशों का उपचार भी कराया गया है।

पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क)(घ) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।

Crime Jashpur