साप्ताहिक नहीं, अब द्वि-साप्ताहिक ट्रेन से करें सफर: हटिया–दुर्ग स्पेशल का सेवा विस्तार 1 अक्टूबर तक!

साप्ताहिक नहीं, अब द्वि-साप्ताहिक ट्रेन से करें सफर: हटिया–दुर्ग स्पेशल का सेवा विस्तार 1 अक्टूबर तक!

बिलासपुर:- 25 जून,  2025 : रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग -हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है । यह गाड़ी 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल की सुविधा दिनांक 27 जून, 2025 तक चल रही है, जिसके  परिचालन में 27 फेरो का विस्तार दिनांक 01 अक्टूबर, 2025 तक किया गया है ।

08185 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 01 जुलाई से 30 सितम्बर, 2025 तक विस्तार किया गया है । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी  08186 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 02 जुलाई से 01अक्टूबर, 2025 तक विस्तार किया गया है ।

Chhattisgarh