पुलिस की त्वरित कार्रवाई : घरघोड़ा में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई : घरघोड़ा में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के सतनामीपारा में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने खुलेआम तलवारनुमा हथियार लहराते हुए मोहल्ले में दहशत फैलाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नंगी तलवारनुमा हथियार जब्त कर आयुध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

23 जून 2025 की दोपहर पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 04 सतनामीपारा निवासी रामकुमार निराला अपने हाथ में एक नंगी तलवारनुमा हथियार लेकर मोहल्ले में आने-जाने वालों को लहराते हुए डरा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया।

आरोपी रामकुमार निराला, उम्र 55 वर्ष, पिता स्व. बादराम निराला निवासी वार्ड क्रमांक 04 सतनामीपारा, घरघोड़ा से तलवारनुमा हथियार गवाहों के समक्ष विधिवत् जब्त कर उसे थाना लाया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 163/2025 धारा 25, 27 आयुध अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Crime