श्रवण दोष से पीड़ित बुंदा लकड़ा को मिला नया जीवन : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से मिला श्रवण यंत्र, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बना उम्मीद की किरण.

श्रवण दोष से पीड़ित बुंदा लकड़ा को मिला नया जीवन : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से मिला श्रवण यंत्र, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बना उम्मीद की किरण.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और आवश्यक सहायताएं उपलब्ध कराने में संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में श्रवण दोष से पीड़ित श्रीमती बुंदा लकड़ा को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

ग्राम पाकरगांव, तहसील पत्थलगांव की श्रीमती लकड़ा ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर श्रवण यंत्र प्रदान करने की मांग की थी। आवेदन में उन्होंने अपनी कठिनाई को साझा करते बताया कि सुनने में असमर्थता के कारण उन्हें दैनिक जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Jashpur