बिलासपुर आरपीएफ की बहादुरी : आरपीएफ निरीक्षक समीर खलखो की सतर्कता ने टाली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन से गिर रहे यात्री को बचाया, ज़िंदगी मिली दोबारा.

बिलासपुर आरपीएफ की बहादुरी : आरपीएफ निरीक्षक समीर खलखो की सतर्कता ने टाली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन से गिर रहे यात्री को बचाया, ज़िंदगी मिली दोबारा.

दिनांक 10 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के निरीक्षक समीर खलखो, जो अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया में पदस्थ हैं, सहायक उप निरीक्षक आर. एस. बागड़ेरिया के साथ राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 07005 (चेरला पल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस) सुबह 11:05 बजे स्टेशन पर पहुंची और निर्धारित ठहराव के उपरांत 11:09 बजे प्रस्थान कर रही थी। तभी एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय असंतुलित होकर गिर पड़ा और प्लेटफॉर्म व ट्रेन के मध्य फंस गया। यह घटना एक गंभीर दुर्घटना में बदल सकती थी, लेकिन प्लेटफॉर्म पर सतर्क खड़े निरीक्षक समीर खलखो ने तत्काल साहसिक कदम उठाया। उन्होंने दौड़कर यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Chhattisgarh