आरोपी- 1.काव्या हुमने उर्फ चिन्कू पिता अमित हुमने उम्र 18 वर्ष सा. डा. अम्बेडकर नगर आटा चक्की के पास मगरपारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) 2. मिर्जा राशिक बेग पिता मिर्जा जावेद बेग उम्र 23 वर्ष सा. जूनी लाईन थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग. के विरुद्ध थाना – तारबाहर, जिला – बिलासपुर (छ.ग.) में अप.क्र. – 168/2025, धारा – 304(2), 3(5) बीएनएस 25 27 आर्म्स एक्ट दर्ज
बिलासपुर, 9 जून 2025 : प्रार्थी ओम केरवानी पिता हरीश केरवानी उम्र 15 वर्ष पता विद्या नगर शिव मंदिर थाना तारबाहर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.07.2025 को प्रार्थी अपने मोटर सायकल से घर से कोचिंग करने आईसेक्ट कोंचिग सेंटर पुराना हाई कोर्ट के सामने जा रहा था कि प्रार्थी अपने मोटर सायकल में पेट्रॉल डलवाने अम्बा पेट्रॉल पंप में खड़ा था उसी समय करीबन 5.10 बजे के आसपास प्रार्थी के मोटर सायकल के पीछे एक मोटर सायकल एक्टिवा CG 10 BV 5675 में दो लडके आये और उनके पास रखे 400 रूपये नगदी और गला में पहने चांदी के चैन कीमती करीबन 7000 रूपये कुल जुमला 7400 रूपये को झपटा मारकर छिनकर चोरी कर रेल्वे स्टेशन की ओर भाग गये।
प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली अक्षय साबद्रा(भापुसे) के मार्गदर्शन एवं उपनिरी रामनरेश थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था।
प्रकरण में विवेचना के दौरान पेट्रॉल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज में आये हुलिया के अनुसार आरोपियो का पता तलाश किया गया जो मुखबिर से पता चला कि उक्त मोटर सायकल चालक काव्य हुमने उर्फ चिन्कू तथा प्रार्थी के उपर चाकू टिकाकर डरा धमकाकर पैसा व गला में पहने चांदी के चैन को छीनने वाला आरोपी काव्य हुमने का दोस्त मिर्जा राशिक बेग जुनी लाईन का है दोनों आरोपियों उनके सकुनत पर रेड कार्यवाही कर पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर चोरी गयी नगदी रकम 400 रूपये, एक स्टील का मुठ लगा चाकू तथा आरोपियो के द्वारा घटना समय में पहने कपड़ा एवम उपयोग किया हुआ मोटरसाइकिल को बरामदकर जप्त कर आरोपी काव्या हुमने उर्फ चिन्कू एवं मिर्जा आशिक बेग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है,
उक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, आर. भागीरथी गेंदले, आर. राजेश श्रीवास, आर. महेन्द्र सोनकर, आर. रूपलाल चंद्रा, राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।


