पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रात में घर में घुसा और करने लगा छेड़छाड़, शोर मचते ही भागा… जोबी पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा, महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रात में घर में घुसा और करने लगा छेड़छाड़, शोर मचते ही भागा… जोबी पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा, महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

महिला सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार तत्परता दिखाई जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी जोबी क्षेत्र की एक महिला द्वारा घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 4 जून की रात की है, जब आरोपी बिट्टू लहरे (उम्र 21 वर्ष) महिला के घर में घुसकर गंदी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा।

पीड़िता ने 7 जून को चौकी जोबी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह रात में घर के कमरे में सो रही थी, तभी आरोपी अचानक कमरे में घुस आया और गलत नीयत से उसे छूने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया और धमकी दी कि किसी को बताने पर जान से मार देगा। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 309/2025 धारा 331(3), 75, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज किया और तुरंत दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया।

Crime