बकरीद 2025 के मद्देनज़र रायगढ़ पुलिस की शांति समिति बैठक संपन्न : सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने का लिया गया संकल्प, रायगढ़ में बकरीद पर्व से पहले बड़ा प्रशासनिक मंथन, पुलिस कंट्रोल रूम में सुरक्षा-व्यवस्था और सौहार्द को लेकर बनी रणनीति.

बकरीद 2025 के मद्देनज़र रायगढ़ पुलिस की शांति समिति बैठक संपन्न : सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने का लिया गया संकल्प, रायगढ़ में बकरीद पर्व से पहले बड़ा प्रशासनिक मंथन, पुलिस कंट्रोल रूम में सुरक्षा-व्यवस्था और सौहार्द को लेकर बनी रणनीति.

बैठक में बकरीद पर्व के अवसर पर ईदगाह में अदा की जाने वाली नमाज के समय, स्थान एवं व्यवस्था को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि शहर के प्रमुख ईदगाहों में सुबह के समय सामूहिक नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, पुलिस बंदोबस्त और आपसी समन्वय को लेकर दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक विमर्श हुआ। अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि पर्व के दौरान समुचित सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे और शहर में यातायात सुचारु बनाए रखने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में तहसीलदार श्री शिव कुमार डनसेना, डीएसपी साइबर सेल श्री अनिल विश्वकर्मा, नगर कोतवाल सुखनंदन पटेल, अधिकारी प्रशांत राव आहेर, अमित शुक्ला, नायब तहसीलदार श्री सुरेंद्र प्रताप कश्यप उपस्थित रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों में पार्षद सुरेश गोयल, शेख सलीम नियारिया, मोहम्मद आरिफ हुसैन, मोहम्मद शमशीर, मीनू गुप्ता, मोहम्मद वारिस, आफताब, अमरनाथ रात्रे, रामाधार साहू, गोपाल प्रसाद साव, बालकृष्ण चौहान, झसकेतन डेहरी, चित्रसेन सिदार, मोहम्मद नवाब, श्रीमती सुशीला डनसेना, घनश्याम डनसेना, असगर खान, गुलाब खान शामिल रहे।

बैठक का मूल उद्देश्य शांति, सौहार्द और साम्प्रदायिक एकता बनाए रखते हुए पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराना रहा, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Uncategorized