सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बिना दस्तावेज 1 लाख का कबाड़ जप्त. डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर प्रतापपुर पुलिस का छापा, 26 टन अवैध कबाड़ के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,  

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बिना दस्तावेज 1 लाख का कबाड़ जप्त. डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर प्रतापपुर पुलिस का छापा, 26 टन अवैध कबाड़ के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,  

डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के सख्त निर्देश जिले के थाना चौकी प्रभारियों को दिए है। सोमवार को थाना प्रतापपुर पुलिस ने अवैध कबाड़ पर कार्यवाही करते हुए एक लाख रूपये कीमत के 26 टन कबाड़ व परिवहन में प्रयुक्त पिक-अप वाहन जप्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 02 जून 2025 को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सौंतार में दीपू साव अपने पिक-अप वाहन क्रमांक बीआर 26 जीसी 1643 में अवैध कबाड़ लोड कर बिक्री हेतु ले जाने के लिए किराये के मकान के बाहर खड़ा किया है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंची जहां अवैध कबाड़ लोड पिक-अप मिलने पर दीपू साव पिता बिरझू साव उम्र 40 वर्ष ग्राम भरूब थाना ओबरा जिला औरंगाबाद बिहार वर्तमान पता ग्राम सौंतार थाना प्रतापपुर से कबाड़ संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। कबाड़ चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 35 (1-व्ही) बीएनएसएस/303 बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही कर 26 टन कबाड़ कीमत 1 लाख रूपये एवं पिक-अप वाहन जप्त कर आरोपी दीपू साव को गिरफ्तार किया गया।

Crime