क्षेत्र में आशांति फैलाने वाल के विरुद्ध पुलिस का प्रहार : आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जप्त, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर किया गया जेल दाखिल.

क्षेत्र में आशांति फैलाने वाल के विरुद्ध पुलिस का प्रहार : आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जप्त, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर किया गया जेल दाखिल.

आज दिनांक 03 जून 2025 को सरप्राइज चेकिंग व पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला था कि गोखले नाला पुल बन्नाक चौक के पास एक व्यक्ति के हाथ में धारदार चाकू रख कर आने जाने वालों को डरा धमका रहा है तथा जोर जोर से चिल्ला रहा है। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया तथा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को निर्देशित किया गया।

निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी किशोर केवट द्वारा टीम गठित कर गोखले नाला पुल बन्नाक चौक के पास तिफरा पहुंचे, पुलिस को आता देख आरोपी अपने हाथ में चाकू लेकर भागने के फिराक में था। सिरगिटटी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड कर आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 300/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Crime