जशपुर, 02 जून 20254 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम मयाली निवासी इसत राम का कुआं के पानी में डूबने से 30 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी बालोमती बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।