“समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर सट्टा-पट्टी लिखने वाले एक आरोपी सटोरिया को किया गया गिरफ्तार

 “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर सट्टा-पट्टी लिखने वाले एक आरोपी सटोरिया को किया गया गिरफ्तार

 “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी

आरोपी को ग्राम कोनारी में सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार

आरोपी सटोरिया से नगदी रकम ₹4040 एवं सट्टा-पट्टी किया जप्त

किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान

बलौदाबाज़र, 1 जून 2025 : पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 30.05.2025 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लवन की पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर ग्राम कोनारी में सट्टा-पट्टी लिखने वाले एक आरोपी सटोरिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से सट्टा-पट्टी एवं नगदी ₹4040 जप्त किया गया। आरोपी सटोरिया के विरूद्ध थाना लवन में 04क जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध क्र. 259/2025 पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

आरोपी- विरेन्द्र मनहरे उम्र 20 साल निवासी ग्राम कोनारी थाना लवन

Crime