दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही.
महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही.
थाना सीतापुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 194/25 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही विवेचना.
अंबिकापुर. 29 मई 2025 : सीतापुर थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी उनेश केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और न्यायालय में प्रस्तुत किया। महिला संबंधी अपराधों में सीतापुर पुलिस की यह तत्परता सराहनीय रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता दिनांक 21 मई 2025 को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पीड़िता का जान परिचय वर्ष 2022 में ग्राम मुरता थाना सीतापुर निवासी उनेश केरकेट्टा से हुआ था, जान पहचान के बाद बातचीत होता था, घटना दिनांक 22 मई 2022 को आरोपी उनेश केरकेट्टा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 194/25 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़ कर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा अपना नाम उनेश केरकेट्टा आत्मज द्वारिका केरकेट्टा उम्र 24 वर्ष साकिन मुरता थाना सीतापुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उपनिरीक्षक शशि प्रभा दास, प्रधान आरक्षक रामबचन, आरक्षक दिलबोधन, आरक्षक सेवक, आरक्षक पुरेंदर पैकरा, सैनिक रमेश अगरिया सक्रिय रहे हैं।

