पूरी से माता विमला, माता लक्ष्मी सहित भगवान जगन्नाथ के नीलचक्र के जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा आगमन के साथ आयोजित हुई भव्य शोभायात्रा. 21 मई से शुरू होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान.

पूरी से माता विमला, माता लक्ष्मी सहित भगवान जगन्नाथ के नीलचक्र के जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा आगमन के साथ आयोजित हुई भव्य शोभायात्रा. 21 मई से शुरू होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान.

श्री जगन्नाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियाँ पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ चल रही हैं। मंदिर प्रांगण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जहाँ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह पूरी से माता विमला, माता लक्ष्मी सहित भगवान जगन्नाथ का नीलचक्र भव्य शोभायात्रा के साथ पुरोहित के यहां पहुंचा। हरि कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी देव विग्रहों का स्वागत किया गया।

इस भव्य अनुष्ठान की शुरुआत 21 मई को एक भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। कलश यात्रा में महिला श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बनाएंगी। यात्रा मैनी नदी बगिया से नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर तक पहुंचेगी।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय की उपस्थिति रहेगी, वे 21 मई को कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

इस धार्मिक उत्सव के अंतर्गत 7 दिनों तक विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें रात्रि भजन संध्या, संकीर्तन, बादी पाला हवन-पूजन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शामिल हैं।पूरी के संत-महात्माओं द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु धर्म और अध्यात्म की गहराई को महसूस करेंगे।

शिव मंदिर परिसर के पास लगने वाला मीना बाजार भी इस कार्यक्रम की विशेषता होगा। यहाँ विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले, खेल-खिलौने और खाद्य सामग्री के स्टॉल लगाए जाएंगे, जो बच्चों और युवाओं के लिए मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनेंगे।

Jashpur