आरेापी बिहार में अपराध कर थाना वैशाली नगर क्षेत्र में रह रहे थे लुक छुप कर.
दुर्ग पुलिस टीम द्वारा सहयोग कर आरोपियों को पकड़़ कर बिहार पुलिस को किया सुपुर्द.
आरोपी – 1- सत्येन्द्र कुमार, 2- रितिक कुमार, साकिनान ग्राम गोड़ी पार थाना हरनौत, जिला नालन्दा बिहार.
दुर्ग. 11 मई 2025 : दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में रह रहे बिहार के दो वांछित आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपीगण बिहार के नालंदा जिले में 54 लाख से अधिक की धोखाधड़ी कर फरार थे और वैशाली नगर में लुक-छिपकर रह रहे थे। बिहार पुलिस के अनुरोध पर थाना वैशाली नगर की पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, विधिसम्मत कार्रवाई के बाद उन्हें बिहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस पूरी कार्रवाई में वैशाली नगर पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कल्याण बिगहा जिला नालंदा, बिहार के अपराध क्रमांक 22/25 धारा 316(3), 318(4) बीएनएस के प्रकरण में आरोपीगण सत्येन्द्र कुमार एवं रितिक कुमार साकिनान ग्राम गोड़ीपार थाना हरनौत जिला नालन्दा बिहार जो कल्याण बिगहा के किसानों के अनाज का 54,03,043/- रूपए का गबन कर भागकर थाना वैशाली नगर क्षेत्रान्तर्गत लुक छिप कर रह रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए सहयोग करने हेतु थाना कल्याण बिगहा बिहार की उपनिरीक्षक सुषमा कुमारी द्वारा थाना प्रभारी वैशाली नगर को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया।
निर्देशानुसार उपनिरीक्षक अमित कुमार अंदानी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर थाना कल्याण बिगहा बिहार की उपनिरीक्षक सुषमा कुमारी के साथ आरोपियों की पता तलाश करने पर आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां रामनगर में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को पकड़़ कर थाना वैशाली नगर लाया गया। बाद में विधिवत अग्रिम कार्यवाही के दोनों आरोपी सत्येन्द्र कुमार एवं रितिक कुमार साकिनान ग्राम गोड़ी पार थाना हरनौत जिला नालन्दा बिहार को थाना कल्याण बिगहा, जिला नालन्दा पुलिस टीम के सुपुर्द किया गया।
इस प्रकरण की कार्यवाही में वैशाली नगर पुलिस टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही है।