कुनकुरी, 11 मई 2025 | कुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाइवे-17 पर हादसों का काला मोड़ बन चुके श्रीटोली टर्निंग पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। शनिवार दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच कुंजारा से कुनकुरी की ओर जा रहा एक युवक मोड़ पर बाइक से नियंत्रण खो बैठा, जिससे उसकी बाइक पुलिया के बगल लोहे की गार्डवाल से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शी ऋतुराज चौहान के अनुसार, मोड़ पर टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुँची कुनकुरी पुलिस की टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल ढलेश्वर यादव शामिल थे, तथा 108 एंबुलेंस स्टाफ ने त्वरित सहायता प्रदान की और घायल युवक को उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल रवाना किया।
लगातार दो दिन में दूसरी दुर्घटना!
बताया जा रहा है कि कल रात को भी इसी स्थान पर एक अन्य बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से फिसल गई थी, जिसमें दो युवक घायल हुए थे। यह टर्निंग लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है, जिससे आमजन में भय का माहौल है।