रायपुर में हुक्का पार्टी का पर्दाफाश : आदित्य फार्म हाउस पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बर्थडे पार्टी की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, फार्म हाउस संचालक फरार,कोटपा एक्ट में की गई कार्यवाही.

रायपुर में हुक्का पार्टी का पर्दाफाश : आदित्य फार्म हाउस पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बर्थडे पार्टी की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, फार्म हाउस संचालक फरार,कोटपा एक्ट में की गई कार्यवाही.

रायपुर. 09 मई 2025 : रायपुर शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित आदित्य फार्म हाउस में एक बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध हुक्का बार का खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा की गई दबिश में पार्टी आयोजक को हुक्का पीते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, जबकि फार्म हाउस का संचालक मौके से फरार हो गया। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि निजी आयोजनों की आड़ में अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 06 मई 2025 को थाना तेलीबांधा में आदित्य फार्म हाउस में एक पार्टी चलने जिसमें हुक्का का उपयोग होने के संबंध में सूचना मिलने पर मौके पर तस्दीक हेतु उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह पैकरा व हमराह स्टॉफ के साथ मौके पर पहुँचे जहाँ उक्त फार्म हाऊस में अवैध रूप से हुक्का उपलब्ध करा कर लोगों को हुक्का पिलाया जा रहा था। मौके पर पार्टी आर्गेनाईजर विकास सिंह बरोई पिता स्व. सुरेश सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन 227/ K RBC कलकत्ता 700028, हुक्का पीते हुये मिला।

Crime