पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान : जांजगीर पुलिस ने ग्राम अकलतरी में नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा पर दिया महत्वपूर्ण संदेश,

पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान : जांजगीर पुलिस ने ग्राम अकलतरी में नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा पर दिया महत्वपूर्ण संदेश,

जांजगीर-चांपा 29 अप्रैल : दिनांक 28 अप्रैल 2025 को जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में साइबर जागरूकता और यातायात नियम पालन हेतु एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नशा पान के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा सड़क सुरक्षा के महत्व पर नागरिकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित इस कार्यक्रम में नागरिकों को साइबर ठगी और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय से अवगत कराया गया।

वर्तमान समय में बढ़ते सायबर अपराधो को संज्ञान में लेते हुए उचित बचाव के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा सायबर जन जागरूकता/यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 28 अप्रैल 2025 को थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम अकलतरी में आयोजित किया गया।

1. शराब के नशे में वाहन न चलांए।

2. तेज गति से वाहन न चलाएं।

3. हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाएं।

4. मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करें।

5. माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिक-अप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाएं।

6. अत्यधिक असंतुलित हालत में लोंगों को परिवहन न करें।

7. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरतें।

8. शादी समारोहों (बारात आदि) में वाहन चालकों की स्थिति पर विशेष ध्यान दें।

9. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध।

10. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन।

11. नाबालिगों को वाहन न सौपें।

12. सभी वाहन चालक गति सीमा एवं अन्य नियमों का पालन करें।

Chhattisgarh