कांग्रेस की देश विरोधी मानसिकता का प्रतिक है पूर्व संसदीय सचिव युडी मिंज का पोस्ट – भरत सिंह
जशपुर. 28 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले के कांग्रेस नेता और पूर्व संसदीय सचिव युडी मिंज के भारतीय सेना पर सवाल उठाते फेसबुक पोस्ट ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने इसे देश विरोधी मानसिकता का प्रतीक बताते हुए तत्काल गिरफ्तारी और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पहलगाम हमले के बाद देश एकजुट है, ऐसे समय में सेना के पराक्रम पर संदेह जताना देशवासियों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा रहा है।
कांग्रेसी नेता पूर्व संसदीय सचिव यूडी मिंज का फेसबुक कांग्रेसियों की देश विरोधी मानसिकता का प्रतीक है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। देश और देश की सेना के विरुद्ध इस तरह की मानसिकता रखने वालों के विरुद्ध तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए जिससे कि देश और सेना के खिलाफ फिर इस तरह से कोई जहर ना उगल सके, उक्त बातें भाजपा जशपुर के जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कही है। उन्होंने कहा कि युडी मिंज उसी कांग्रेस के नेता है जिसने बालाकोट की घटना के बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँगा था और अब युडी मिंज भारतीय सेना के पराक्रम पर संदेह जताने का दुःसाहस कर रहे हैँ। सोशल मीडिया में किया गया पोस्ट कांग्रेस के भारतीय सेना के पराक्रम पर संदेह करने से बड़ा देशद्रोह और कुछ नहीं हो सकता।
भाजपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि युडी मिंज के इस पोस्ट को देख कर लगता है कि वे निम्न स्तरीय राजनीति कर रहे हैँ। पहलगाम की घटना के बाद पूरा देश आहत है, लोग इस घटना में बलिदान हुए लोगो की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे है। आतंकीयों को सबक सिखाने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाये जाने वाले कदम के समर्थन में पूरा देश एकजुट हो चुका है। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने भी दोषियों को अकल्पनीय दंड देने का वायदा देशवासियों से किया है। ऐसे समय में युडी मिंज का ऐसा बयान देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला और गंभीर देशद्रोह की श्रेणी में आता है। भरत सिंह ने कहा कि ऐसे मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने के साथ गिरफ्तार किया जाना चाहिए।