जशपुर जिला पंचायत में पहली बार भाजपा का निर्विरोध कब्जा : भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जशपुर जिला पंचायत में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने गए.

जशपुर जिला पंचायत में पहली बार भाजपा का निर्विरोध कब्जा : भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जशपुर जिला पंचायत में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने गए.

जशपुर. 12 मार्च 2025 : जिला पंचायत जशपुर के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध कब्जा जमाने में सफल रही। जिला पंचायत के अध्यक्ष पर सालिक साय और उपाध्यक्ष पर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव निर्वाचित घोषित किए गए। 14 सदस्य वाली जिला पंचायत में 11 समर्थित सदस्यों के साथ भाजपा पूर्ण बहुमत में है। निर्वाचन की प्रक्रिया बुधवार को जिला पंचायत के सभागार में शुरू हुई।

Jashpur Political