जशपुर जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकास मॉडल को जनता का समर्थन

जशपुर जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकास मॉडल को जनता का समर्थन

जशपुर, 24 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाते हुए भाजपा को बड़ी जीत दिलाई है। जशपुर जिला पंचायत में भाजपा समर्थित 9 प्रत्याशी विजयी हुए हैं, जबकि कांग्रेस मात्र 3 सीटों पर सिमट गई और 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी।

कुनकुरी विधानसभा में कांग्रेस का सफाया कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां की पांचों जिला पंचायत सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को पूरी तरह क्लीन बोल्ड कर दिया। इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई।

भाजपा का संगठित प्रदर्शन, विकास पर जनता की मुहर भाजपा ने इस पंचायत चुनाव में एकजुटता के साथ मजबूती से चुनाव लड़ा और जनता के बीच सरकार की विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय ने जशपुर में बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जिसका असर इस चुनाव के नतीजों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा, “विष्णुदेव साय की सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति को साकार कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कुनकुरी में 220 बिस्तरों वाले अस्पताल की स्वीकृति मिल चुकी है, और हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यह मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को दर्शाता है।”

जिला पंचायत के विजयी प्रत्याशी

  1. गेंदबिहारी सिंह (निर्दलीय)
  2. आशिका कुजूर (कांग्रेस)
  3. मोनिका टोप्पो (निर्दलीय)
  4. शांति भगत (भाजपा)
  5. श्वेता भगत (कांग्रेस)
  6. शौर्य प्रताप सिंह जूदेव (भाजपा)
  7. मलिता बाई (भाजपा)
  8. अनिता सिंह (भाजपा)
  9. हिरामती पैंकरा (भाजपा)
  10. आरती सिंह (कांग्रेस)
  11. सालिक साय (भाजपा)
  12. सुरुचि पैंकरा (भाजपा)
  13. वेदप्रकाश भगत (भाजपा)
  14. दुलारी सिंह (भाजपा)

जनता का समर्थन, भाजपा की बड़ी जीत जशपुर की जनता ने इस चुनाव में भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया है। भाजपा के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों की गति बढ़ी है और सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। इसी विश्वास और समर्थन के चलते भाजपा ने जिला पंचायत सहित जनपद पंचायत में भी बहुमत हासिल किया है।

इस शानदार जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है और सभी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर के और अधिक विकास की उम्मीद जताई है।

Jashpur Political