बगिया हेलीपैड पर बालक आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की दी बधाई

बगिया हेलीपैड पर बालक आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री ने बच्चों का हालचाल पूछा और खूब मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया

जशपुर, 21 फरवरी 2025/ बच्चों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अगाध प्रेम की झलक हर जगह दिखाई देती है। मुख्यमंत्री जब भी बच्चों से मिलते हैं पूरी सहृदयता से मिलते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। मुख्यमंत्री का आज 61 वाँ जन्मदिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया आए है। बगिया हेलीपैड पर बालक आश्रम बगिया के बच्चें मुख्यमंत्री श्री साय को उनके जन्मदिवस की बधाई देने पहुंचे थे। बच्चों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को हैप्पी बर्थडे कहा। मुख्यमंत्री ने भी बच्चों को धन्यवाद दिया और उनका हालचाल पूछा।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा कि आप लोगों का पढ़ाई – लिखाई कैसी चल रही है, टीचर पढ़ाने आते हैं, भोजन आदि की सुविधाएं अच्छे से मिल रही है। बच्चों ने उत्साह के साथ हां में उत्तर दिया। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को अच्छे से पढ़ाई लिखाई करने की सीख दी और कहा कि आप सब खूब मेहनत से पढ़ाई करो आप लोगों को सफलता अवश्य मिलेगी।

Jashpur