कुनकुरी में कांग्रेस अध्यक्ष पद पर काबिज, भाजपा ने 8 वार्डों में मारी बाजी – कांटे की टक्कर में 81 मतों से जीते विनयशील गुप्ता!

कुनकुरी में कांग्रेस अध्यक्ष पद पर काबिज, भाजपा ने 8 वार्डों में मारी बाजी – कांटे की टक्कर में 81 मतों से जीते विनयशील गुप्ता!

अध्यक्ष पद सहित 7 पार्षद कांग्रेस के खाते में, भाजपा के 8 पार्षद प्रत्याशी जीते

कुनकुरी, 15 फरवरी 2025:  नगरीय निकाय चुनाव 2025 के अन्तर्गत नगर पंचायत कुनकुरी के सम्पन्न हुए चुनाव की मतगणना आज 15 फरवरी शनिवार को मतगणना केन्द्र आत्मानंद स्कूल परिसर में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष पद सहित सभी पंद्रह वार्डो में भाजपा एवं कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था। एक दो वार्डो में निर्दलियों की उम्मीदवारी सांकेतिक रूप से ही थी। अध्यक्ष पर पर कांग्रेस पार्टी अपना कब्जा बनाये रखने में सफल हुई वही आठ वार्डो 3, 4, 5, 7, 11, 12, 13, 15 में भाजपा पार्षदों ने जीत प्राप्त की। सात वार्डो में 1, 2, 6, 8, 9, 10, 14 में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुए है।

अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता के विजयी होने की घोषणा के उपरांत भाजपा द्वारा पुनर्मतगणना के लिये आवेदन किया गया। पुनर्मतगणना के उपरांत भी पूर्व घोषित परिणाम ही अंतिम परिणाम के रूप में घोषित किये गया। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता 3999 मत प्राप्त करने पर 81 मतों से विजयी घोषित किये गये। भाजपा प्रत्याशी सुदबल यादव को 3918 मत प्राप्त हुए।

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक एक में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक केरकेट्टा 41 मतों से, वार्ड क्रमांक दो से नीलकुमारी कुजूर 175 मतों से, वार्ड क्रमांक तीन में भाजपा प्रत्याशी शीतल बजाज 296 मतों से, वार्ड क्रमांक चार में भाजपा प्रत्याशी अनीता गुप्ता 212 मतों से, वार्ड क्रमांक पांच से भाजपा प्रत्याशी सावित्री चौहान 231 मतों से, वार्ड क्रमांक छः से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत किस्पोट्टा 167 मतों से, वार्ड क्रमांक सात से भाजपा प्रत्याशी राजेश ताम्रकार 178 मतों से, वार्ड क्रमांक आठ से कांग्रेस प्रत्याशी मुक्ति मिंज 125 मतों से, वार्ड क्रमांक नौ से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान 252 मतों से, वार्ड क्रमांक दस से कांग्रेस प्रत्याशी रूखसाना बानो 87 मतों से, वार्ड क्रमांक ग्यारह से भाजपा प्रत्याशी गुलापी पैंकरा 64 मतों से, वार्ड क्रमांक बारह से भाजपा प्रत्याशी अमीत मिश्रा 341 मतों से, वार्ड क्रमांक तेरह से भाजपा प्रत्याशी रोहित कुमार सिंह 93 मतों से, वार्ड क्रमांक चौदह से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नायक 225 मतों से तथा वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा प्रत्याशी अमन शर्मा 190 मतों से विजयी हुए है।

इस चुनाव में कुनकुरी नगर पंचायत पार्षद प्रत्याशी के रूप में सर्वाधिक मतों 341 के अंतर से जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी अमित मिश्रा ने अपने निकटतम निर्दलीय प्रत्याशी सहित कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जप्त करा दी है। प्रतिद्धंदी पार्षद प्रत्याशी 20 का आंकड़ा भी पार न कर सके।

Breaking Jashpur