दीपक बैज की प्रेस वार्ता पर भाजपा का पलटवार : लोकतंत्र की सबसे बड़ी हत्यारी कांग्रेस जनता से महापौर चुनने तक का अधिकार छीन लिया था – देवलाल ठाकुर

दीपक बैज की प्रेस वार्ता पर भाजपा का पलटवार : लोकतंत्र की सबसे बड़ी हत्यारी कांग्रेस जनता से महापौर चुनने तक का अधिकार छीन लिया था – देवलाल ठाकुर

क्या चुनावी नियमों से ऊपर है कांग्रेस के लोग?:देवलाल ठाकुर

कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए उनके प्रत्याशी ने नामांकन में झूठ बोला:देवलाल ठाकुर

रायपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  देवलाल ठाकुर ने पटलवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से लोकतंत्र की हत्यारी रही है। निकाय चुनाव के विषय में भी जैसी शर्मनाक और असंवैधानिक हरकत कांग्रेस ने पिछले चुनाव में की थी, वह उसे देखना चाहिए।  जबरन सभी निकायों पर कब्जा कर लिया था। जनता से उसका महापौर चुनने का अधिकार तक छीन लिया था। कानून को गैरकानूनी तरीके से बदल कर इस तरह कब्जा कर लिया था।

श्री ठाकुर ने कहा  कांग्रेस किसी मुंह से  लोकतंत्र के हत्या की बात कर रही है। क्या चुनाव ने नियम कांग्रेस प्रत्याशियों पर लागू नहीं है? कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन खत्म होने से घबराई हुई है और उसके प्रत्याशी और कार्यकर्ता हताश हो गए हैं, और अपनी हार मानकर घर बैठ गए हैं।

 देवलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करती है। इसीलिए महापौर/अध्यक्ष आदि लोकतांत्रिक ढंग से चुने जाने का जनता का अधिकार बहाल किया है। धमतरी में एक ठेकेदार को ही कांग्रेस ने टिकट दे दिया था। यह नियम विरूद्ध तो है ही, अनैतिक भी है। पहले ठेकेदारों से रिश्वत लेती रही है कांग्रेस, अब उसी पेट नहीं भरा तो खुद ही ठेकेदारी भी करके निगमों का संसाधन लूट लेना चाहती है। जनता इन्हें माकूल जवाब देगी।

Political