जशपुर की लक्ष्मी शुक्ला का राष्ट्रीय खेलों में चयन, शतरंज में छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व!

जशपुर की लक्ष्मी शुक्ला का राष्ट्रीय खेलों में चयन, शतरंज में छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व!

जशपुर 28 जनवरी 2025/ राज्य स्तरीय ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस खेलों में जशपुर के महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक लक्ष्मी शुक्ला ने शतरंज के खेल में शानदार प्रदर्शन किया। उनका चयन आगामी मार्च में होने वाले गोवा के राष्ट्रीय स्तर के ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस खेलों में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधित्व हेतु हुआ है। सोमवार को रायपुर के विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित हुए राज्य स्तरीय ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस खेलों में लक्ष्मी ने शतरंज के खेल में अपने 5 मैचों में से 3 मैच जीतते हुए 1 ड्रॉ के सहारे 3.5 अंक के द्वारा राष्ट्रीय खेलों हेतु क्वालीफाई किया।

इसके संबंध में लक्ष्मी ने बताया कि वे पहले भी अपने स्कूल के समय में 3 बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हैं। पहले अपने गृह ग्राम में बच्चों को शतरंज सिखाया करतीं थीं। जिससे उन्हें हमेशा खेलने का मन रहता था। शासकीय सेवा में आने के बाद उन्हें अपने खेल के लिए समय नहीं मिल पाया पर सिविल सर्विसेस खेलों के माध्यम से उन्हें फिर खेल से जुड़ने का मौका मिला। जिसके लिए उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे जशपुर में भी बच्चों को शतरंज के लिए प्रेरित करना चाहती हैं ताकि बच्चे भी आगे बढ़ कर जिले का नाम रौशन करें।

Jashpur