नगर निगम चुनाव : भाजपा महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव की नामांकन रैली में शामिल हुए डॉ. रमन सिंह….सभा को किया संबोधित !

नगर निगम चुनाव : भाजपा महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव की नामांकन रैली में शामिल हुए डॉ. रमन सिंह….सभा को किया संबोधित !

राजनांदगांव . 28 जनवरी 2025 : आज विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव की नामांकन रैली में शामिल हुए और नामांकन दाखिल करने के दौरान साथ पहुँचे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इसके साथ ही डॉ. रमन सिंह भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के पूर्व सांसद एवं महापौर प्रत्याशी श्री मधुसूदन यादव जी के नामांकन में शामिल रहे। इस दौरान नांदगांव की सड़कों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की विशाल उपस्थिति ने भाजपा के प्रति जनता के अपार समर्थन को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जनता से अपील की है कि वे विकास और सुशासन की निरंतरता बनाए रखने के लिए भाजपा के महापौर प्रत्याशी श्री मधुसूदन यादव एवं समस्त भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन दें।

Political